ABVP ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया साफ सफाई एवं पौधारोपण
० एक विद्यार्थी एक पौधा अभियान शुरू करने की है आगामी योजना– अनन्या शर्मा
मऊ|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकासार्थ विद्यार्थी मऊ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के शीतला माता धाम मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साफ सफाई एवं पौधारोपण किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रांत विकासार्थ विद्यार्थी सह संयोजक सूर्या सिंह,प्रांत सह मंत्री शशिकांत मंगलम,जिला संयोजक अनन्या शर्मा, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही।
सूर्या सिंह ने बताया कि “विकासार्थ विद्यार्थी” अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का एक प्रकल्प है जो विद्यार्थियों को विकास, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करता है. यह विद्यार्थियों को आर्थिक, भौतिक, और मानवीय विकास के साथ-साथ प्रकृति से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित करता है. जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विकास, पर्यावरण, और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है. विकासार्थ विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित करता है, जैसे कि पर्यावरण चेतना यात्राएं, युवा संसदें, और जागरूकता अभियान. आदि,विशेष रूप से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जैसे कि जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, और अपशिष्ट प्रबंधन के साथ साथ विद्यार्थी विकास, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर अविनाश गुप्ता, विपुल सिंह, सुजल, सौरभ तिवारी, सूरज यादव, रुद्र आदि मौजूद रहे।





