SDM की सराहनीय पहल! जन संवाद के माध्यम से हो रहा समस्याओं का निस्तारण
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन। तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम राजेश अग्रवाल समस्याओं के निस्तारण के लिए जन संवाद स्थापित किया । इस दौरान उन्होंने लगभग 170 शिकायत कर्ताओं की समस्याओं से रूबरू हुए ।तथा 8 समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम गठित कर शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश दिये । शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल और अधिवक्ताओ से वार्ता कर समस्या सुलझने की अपील की। एसडीएम के समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचकर त्वरित आदेश देना ,तथा समाधान करने की सूचना के बाद नित्य फरियादियों की लम्बी लाइने लग रही है । समस्या समाधान के बावत तहसील सभागार में एसडीएम जन संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया है । जन संवाद में एसडीएम के साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहेगे । जन संवाद के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा नियम बताने के उपरांत एसडीएम ने सख्त लहजे में धाराओं का उल्लेख कर अधिवक्ता बंधू को दिशा निर्देश और सुझाव दिया । एसडीएम के धाराओ का उल्लेख करने के दौरान अधिवक्ता मूक दर्शक की स्थिति में नजर आए। एसडीएम के इस पहल की खुब सराहना हो रहा है । इस संबंध में एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहां कि कार्य सरकार के निर्देशो का अनुपालन कराना हमारी प्राथमिकता होगी । समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी टेबलों को निर्देशित किया गया है । निस्तारण में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई भी की जाएगी । इस अवसर पर तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार ,निशांत मिश्र, लेखपाल शौरभ पाल, शरद पांडेय आदि रहें ।

