15 हजार रुपये का ईनामिया गैंगेस्टर में वांछित गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में थाना रानीपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 19.03.18 को सायंकाल प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार त्रिपाठी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर करहाँ तिराहे से मु0अ0सं0 179/17 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम में फरार वांछित अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र शमसुद्दीन निवासी चाकपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार युवक पर 15 हजार रूपये का ईनामिया है व गैंगेस्टर में वांछित है।
