अपना जिला

सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से शहीद धर्मेंद्र का शव पहुंचा मऊ

मऊ। सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए चिरैयाकोट के भेडि़याधर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धर्मेन्द्र यादव उर्फ बबलू का शव मंगलवार को सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से मऊ पुलिस लाईन पहुंचा। इस अवसर पर डीएम व एसपी मौजूद रहे।
धर्मेन्द्र दो साल से वह सुकमा में तैनात थे। इस दौरान कई बार उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। अक्सर वह नक्सलियों से मुठभेड़ के बारे में अपने परिवार को बताते रहते थे। मंगलवार को भी उनके घर फोन आया। मुठभेड़ की जानकारी मिली, और पता चला कि इस बार उनका बेटा शहीद हो गया। यह खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए। किसी तरह उन्हें होश में लाया गया तो पूरे गांव की भीड़ जुट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *