क्यों चर्चा में है अनुष्का-विराट की ये तस्वीर?
अपनी शादी के कुछ दिनों बाद एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. और हो भी क्यों आखिर दोनों सितारों ने अपनी बिजी शेड्यूल से खुद के लिए टाइम निकाला है. और अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की है. जिसके बाद से दोनों सितारों के फैन्स उनकी इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं. और कमेंट्स कर रहे हैं. गौरतलब है कि विराट कोहली इन दिनों श्रीलंका में टी20 टूर्नामेंट के बाद ब्रेक पर हैं. तो वहीं अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग खत्म कर मुंबई में है. हम आपको बता दें अनुष्का ने ये तस्वीर रविवार को ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है. जिसमें वो अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहीं हैं. इससे पहले भी दोनों सितारें अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं.
