रोजगार मेले का आयोजन 22 को
मऊ। जिले के बेरोजगार पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिला सेवायोजन कार्यालय,मऊ में दिनांक 22.03.2018 को प्रातः 10ः00 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेक्योरिटी, मार्केटिंग, आई0टी0आई0 (फिटर) एवं अन्य क्षेत्रों से सम्बन्धित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टर तथा स्नातक तथा आई0टी0आई0 (फिटर) पास हों एवं रोजगार के इच्छुक हो तो वह रोजगार विभाग के वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आन-लाईन आवेदन करें।
