‘मरकरी’ में नजर आएंगे प्रभुदेवा
डांस की जरिये बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले कोरियोग्राफर, डांसर और अभिनेता अपनी नई फिल्म मरकरी में नजर आएंगे. प्रभुदेवा की फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी हो गया. इस फिल्म में अभिनेता बिल्कुल नये अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म को पोस्टर बॉलीवुड के जाने माने क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से जारी किया है. फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज हैं. हालांकि प्रभुदेवा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी इसको लेकर तरण आदर्श ने कोई जानकारी नहीं दी है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई फिल्मों में प्रभुदेवा अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं. अब देखना होगा कि प्रभुदेवा की ये फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.

