लेखपाल संघ घोसी के अध्यक्ष राजेश सिंह की माता का निधन
घोसी/मऊ। लेखपाल संघ घोसी के अध्यक्ष लेखपाल राजेश सिंह व पत्रकार पवन सिंह की माता तारा सिंह 65 वर्ष का निधन मंगलवार को हो गया। निधन की ख़बर लगते ही उनके पैतृक गाँव पकडी पहुँच कर शोक संवेदनाएँ प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा तो वही घोसी तहसील में उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा की अध्यक्षता में एक शोक सभा सम्पन्न हुआ। जिसमें दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि इस दुःख कि घड़ी में परिजनों को सहनशक्ति दें। इस सभा में नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह, अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, गिरीश यादव, बदरूज्जमा खाँ, अगस्त राजभर, मनोज यादव, मुलायम यादव, सुनील कुमार, रघुनाथ प्रसाद, मुहम्मद जैद, परशुराम यादव आदि उपस्थित रहे। उधर पत्रकारों ने भी पत्रकार पवन सिंह की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
