दो अवैध शराब करोबारी गिरफ्तार, कब्जे से 09 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
मऊ। थाना दोहरीघाट में दिनांक 02.03.18 को उपनिरीक्षक रमेश कुमार मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मादीदुल्लह से राजेश सिंह पुत्र रामअजोर व राजकुमार पुत्र कन्हई निवासीगण मादीदुल्लह थाना दोहरीघाट को शराब बेचते हुये गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 09 पेटी (81 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
