एक पौधा माँ के नाम, नुपूर अग्रवाल ने किया पौधारोपण
मऊ। पौधे जब वृक्ष बनते हैं तो प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन में बहुत बदलाव लाते हैं। यह हर व्यक्ति के लिए अमृत समान है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल के हैं जो मंगलवार को नगर के सहादतपुरा स्थित स्वास्तिक आई एण्ड डेंटल केयर के प्रांगण में एक पौधा माँ के नाम पर पौधारोपण कर व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि वे पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता निभाए। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रघुनन्दन अग्रवाल व डा. रूचि अग्रवाल ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष सहित सभी का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सुधीर सोनकर, राशि अग्रवाल डा. शाजिल हुमा, जावेद, राजकुमार, रवि भास्कर, अनुराधा, सोनू व सुभाष मौजूद रहे।




