दुनिया 24X7

सीरिया में हो रहे नरसंहार के विरोद में घोसी में प्रबुद्ध जनों ने मौन जुलूस निकाला

घोसी/मऊ। नगर के प्रमुख प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा बुधवार को सीरिया में हो रहे नरसंहार को लेकर मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस बस स्टेशन से चलकर कारिमूद्दीनपुर, तहसील,मझवारा मोड़ से वापस नगर पंचायत कार्यालय के पास पहुच कर समाप्त हुआ। मौन मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्ती लिए हुएथे।जिसपर सीरिया के निर्दोष नागरिकों का कत्ल बन्द हो। संयुक्त राष्ट्र तुरन्त हस्तक्षेप करे।
आतंकवाद से ग्रसित सीरिया में बड़े देशों द्वारा आतंकवाद के नाम पर और बर्चस्व को लेकर वहा के निर्दोष नागरिकों,जिनमे बड़ी संख्या में बच्चो और महिलाओं की बमबारी कर हत्या की जारही को लेकर नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग हाथों तख्तियो को लेकर बस स्टेशन के पास इकठ्ठा हो कर कारिमूद्दीनपुर पहुचे।वहा से लोग बस स्टेशन, तहसील, ब्लाक होते हुये मझवारा मोड़ पहुचकर वापस हुये।जुलुस में शामिल लोगो ने भारत सरकार से मांग किया कि वह सीरिया में निर्दोष लोगो पर होरहे बमबारी,महिला,बच्चो की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठाये और इस पर रोक लगाने की कोशिश करे।बच्चो और महिलाओं का क्या कुसूर है।इनके ऊपर क़्यु बमबारी हो रही है। इस कार्य में बड़े देशों की भूमिका बहुत ख़राब है।ये अपने अहम के लिये सीरिया में कत्ले आम कर रहे है।यह एक मानवता विरोधी कार्य है।
मौन जुलूस मार्च में प्रमुख रूप से ज़फरुलइस्लाम, गोपाल साहनी, खुर्शीद खान, फकरे आलम, अरविन्द पाण्डेय, गुड्डू भाई, आकिब सिद्दीकी, शहान, रोशन खान आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *