प्रमोद पांडा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन
घोसी/मऊ। नगर के बड़ागाँव स्थित भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान के आवास पर एक शोक सभा सम्पन्न हुई। जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पांडा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदनाएँ प्रकट करने के साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सहनशक्ति दें। शोक सभा में राम कुमार भारती, गुफरान अहमद, शेख हेसामुद्दीन, अर्चना उपाध्याय, शकील पांडेय, अनीस अहमद, सुधाकर यादव, बदरी तिवारी, रामजन्म, पीएन सिंह, कैलाश सिंह आदि शामिल रहे।
