महाराज सुहेलदेव ने कमजोर लोगों के उत्थान में अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया : राजभर
मऊ। श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश राजभर के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर विजय दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन और उनकी वीरता पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डालने के साथ ही कहा कि महाराज सुहेलदेव ने सदैव कमजोर लोगों के उत्थान में अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। किसी भी समाज का उत्थान तभी हो सकता है, जब शत प्रतिशत साक्षरता हो। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके बताए आदर्शों पर चलने के साथ ही समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलकर देश व धर्म विरोधी ताकतों से लड़ने की जरूरत है। देश के लिए सभी को एक दिशा में चलना होगा। जिससे देश तोड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने जीवन भर हिंदुत्व की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
साथ ही कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने राजभर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। बाकी सभी पार्टियों ने तो सिर्फ राजभर समाज को ठगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव के नाम से ट्रेन व डाक टिकट जारी कर पूरे राजभर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। जिसके लिए पूरा राजभर समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और हर हर महादेव के नारे लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालिका राजभर,शैलेश राजभर, राजीव सैनी, भोला चौरसिया, मदन चौहान, लक्ष्मण विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संजीव राय,राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।


