वायरल फोटो : बैंक की बड़ी चूक, फरवरी को बताया 31 दिन का
मऊ। आइए आपको रुबरु कराते हैं एक ऐसे वायरल पोस्ट से जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इण्डस लैण्ड बैंक ने अपने बैंक का कैलेंडर जारी किया है। जिसमें बैंक द्वारा हुयी बड़ी भूल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है।
वायरल तस्वीर की असल सच्चाई क्या है, यह तो नहीं पता लेकिन कैलेंडर में जो है वह काफी हास्यस्पद वह चौकाने वाली बात है कि आखिर इतने बड़े बैंक से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। 2018 के जारी कैलेंडर में फरवरी माह का जो कैलेंडर है उसमें फरवरी को 31 तारीख तक दिखाया गया है, जबकि इस वर्ष फरवरी मात्र 28 तारीख तक ही है। यानी कि 28 दिन के फरवरी माह को 31 दिन का दिखाया गया है। इस कैलेंडर के पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। कैलेंडर बकायदे बैंक या किसी संस्थान में टंगा हुआ है इसलिए ऐसी भी संभावना कम व्यक्त की जा रही है कि कोई व्यक्ति कैलेंडर से छेड़छाड़ कर इस तरह का वायरल धमाल कर रहा है। जब कैलेंडर पर तारीखों को लेकर बैंक का यह रवैया है तो कहीं अकाउंट और रुपयों के लेनदेन में ऐसी चूक हुयी तो लोगों को लेने के देने पड़ जाएंगे।
