राजीव राय की जीत पर अधिवक्ताओं में बटी मिठाई
मऊ। दीवानी कचहरी में एडवोकेट अखण्ड प्रकाश पाण्डेय पूर्व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी राजीव राय के जीत की खुशी में अधिवक्ता और वादकारियों में मिष्ठान वितरित किया गया। एड. अखण्ड प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि अधिवक्ताओं में भी राजीव राय के जीत की ख़ुशी थी,घोसी के विकास के लिए व संसद सदन में अधिवक्ता समाज के लिए आवाज़ बने है राजीव राय, उन्होंने जिस तरह से कुछ न रहते हुए भी घोसी को अपनी आत्मा मान कर काम किया लोगो के सुख दुख में साथ रहे, कोरोना काल में खुद आइसोलेशन में थे लेकिन घोसी की चिंता दिल दिमाग मे थी, अब तो राजीव राय सांसद बन गए है उन पर जनता को पूर्ण विश्वास है और राजीव राय घोसी की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे,मैं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।



