अपना जिला

वैदिक ने प्रथम प्रयास में नीट की परीक्षा में पाया 664 अंक

मऊ। जनपद के प्रतिभाशाली छात्र वैदिक राय प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा में हुए उत्तीर्ण। सहादतपुरा चित्रगुप्त मंदिर के बगल के स्थाई निवासी डा. धर्मेंद्र राय तथा अर्चना राय के सुपुत्र वैदिक राय ने नीट की परीक्षा में 720 में 664 अंक प्राप्त कर परिवार तथा जनपद का नाम रोशन किया।
रिजल्ट आने के बाद वैदिक राय के परिजनों तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दोड़ गई। परिजनों तथा मित्रों ने इस अवसर पर मिष्ठान वितरित करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉक्टर संदीप राय, एसी मनोज कुशवाहा, राकेश कुमार तिवारी, संजय सिंह, सुधीर दयाल, ललित यादव, अश्वनी कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *