जल सेवा केंद्र के शुभारंभ से मिली राहत
मऊ। जल जीवन मिशन के तहत भीषण गर्मी में लोगों की सेवा व उन्हें स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मास्टर ट्रेनर दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर जल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के माध्यम से लोगों की प्यास बुझाने के साथ ही उन्हें स्वच्छ जल की विशेषताएं बताते हुए जागरूक किया गया। स्वच्छ जल का उपयोग न करने पर होने वाली बीमारियों के प्रति भी आम जन को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक एडीपीसी बांके बिहारी शुक्ला, अमर कुमार, सौरभ यादव आदि उपस्थित थे।


