सीए अनिल श्रीवास्तव के पिता का निधन
मऊ। हाई कोर्ट में अधिवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव एवं मऊ में चाटर्ड एकाउंटेंट अनिल कुमार श्रीवास्तव के पिता रामचंद्र लाल श्रीवास्तव 75 वर्ष का सुबह एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गया। वे मूल रूप से जनपद के मधुबन तहसील के आदमपुर गांव पोस्ट सौधी के निवासी थे। तथा वर्तमान में ब्रह्मस्थान के पीछे सहादतपुरा में रहते थे।
उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया तथा कहा कि मृदभाषी एवं सरल स्वभाव के धनी रामचंद्र श्रीवास्तव सभी के प्रिय थे।
उनका पार्थिव शरीर के उनके ब्रह्मस्थान स्थित सदरपुर आवास पर रखा गया है जहां से लगभग 3:30 बजे दोहरीघाट मुक्ति धाम के लिऊ अंतिम संस्कार हेतु ले जाया जाएगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से आई एम ए के अध्यक्ष डॉ पी एल गुप्ता, सीए अरविंद श्रीवास्तव, डा. एके सिंह, नीलम सिंह, डा. अभिषेक गुप्ता, अखिलेश चौहान, पत्रकार प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह, संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, उत्तम सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, मनोज श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, सुमंत कुमार, अंकित, अनूप, आयूष आदि रहे।

