नामांकन के पहले दिन सात नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
० तीन निर्दलीय प्रत्याशी सहित 4 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने लिया नामांकन पत्र
मऊ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र घोसी में सातवें चरण में होने वाले मतदान हेतु मंगलवार को नामांकन के प्रथम दिन कुल 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें राजेंद्र कुमार अग्रवाल, पवन कुमार चौहान एवं राजेंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा हसरततुल्ला लोक जन समाजवाद भारत, जगजीत सिंह टाइगर बहुजन समाज पार्टी, संतोष जय गोविंद सिंह नागरिक विकास पार्टी एवं याकूब अंसारी पीस पार्टी ने भी नामांकन पत्र खरीदा।
