अपना जिला

सैकड़ों समर्थकों के साथ विजय बहादुर पाल हुए भाजपाई

० भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद ने ग्रहण कराई सदस्यता

मऊ। पेशे से अधिवक्ता और समाजसेवी विजय बहादुर पाल सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए। विजय के बीजेपी में शामिल होने पर शुभचिंतकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बताते चले विजय बहादुर पाल की पारिवारिक पृष्ठभूमि अधिवक्ता के साथ-साथ राजनैतिक भी है। उनके पिता दयाराम पाल बसपा के फाउंडर मेम्बरों में से एक हैं। कांशीराम के अत्यंत करीबी रहने के चलते दयाराम पाल को एमएलसी के साथ राज्य मंत्री रहे।
सदस्यता ग्रहण करने के दौरान भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ज्वाईनिग कमेटी के संयोजक छट्ठू लाल, क्षेत्रीय सह संयोजक भगत सिंह, मऊ जिले के ज्वाईनिग संयोजक रमेश राय, पंकज श्रीवास्तव, प्रो. समर्थ, आलोक राय, मनीष सिंह, संदीप राय, विनीत तिवारी, जमुना प्रसाद सिंह, सतीश सिंह, धर्मराज यादव, संतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *