मऊ में पुरुष एवं महिला बाडी विल्डिंग एण्ड फिटनेस प्रतियोगिता
जनपद मऊ बाडी विल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोशिएसन मऊ के सौजन्य से मुस्लिम इण्टर काॅलेज मऊ में दिनांक 19.02.224 को पुरुष एवं महिला बाडी विल्डिंग एण्ड फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद से अनेक बाडी विल्डर द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद न्यायालय,मऊ के लिए हर्षोउल्लास एवं गर्व पल है कि श्री मोहित सिंह, लिपिक सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 मऊ ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 80 के0जी0 वजन के प्रतिभागियों में बा्रन्स मेडल प्राप्त किया। श्री मोहित सिंह के इस गौरवान्वित उपलब्धि के लिए जनपद न्यायालय के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारीगण द्वारा न्यायालय परिसर में श्री सिंह को फूलों का हार पहनाकर एवं मिस्ठान वितरण कर सम्मानित किया एवं शुभकामनायें दी गयी।
इस अवसर पर श्री पवन, धीरज त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि कर्मचारीगण एवं अधिवक्ताण आदि उपस्थित रहें।

