शोक संदेश

बड़े मौलाना के पुत्र मौलाना रशीद अहमद का निधन

मऊ। मऊ नगर के पठानटोला निवासी स्वर्गीय मौलाना हबीबुर्रहमान आज़मी (बड़े मौलाना मरहूम) के सुपुत्र मौलाना रशीद अहमद का निधन हो गया है। उनके इंतकाल से शहर में शोक की लहर है।
उनके निधन पर मऊ के उलेमा, धर्मगुरु समेत सम्भ्रांत नागरिकों ने परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने और उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता करने की दुआ की है।
बता दें कि मौलाना रशीद अहमद मृदुभाषी और मिलनसार शख्सियत के मालिक थे। मौलाना रशीद अहमद मिर्कातुल उलूम के प्रबंधक थे। मदरसे के सभी उस्ताद ने भी नाज़िम साहब के निधन पर गहरे रंज और गम का इज़हार किया है।
उनके जनाजे की नमाज़ कल 26.02.2024 सोमवार को ज़ुहर की नमाज़ के बाद 02:10 बजे पठान टोला बंधा (अहले हदीस ईदगाह) में पढ़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *