अपना जिला

एक दिवसीय जिलास्तरीय डे-नाईट वॉलीबाल टूर्नामेन्ट का आयोजन

नदवासराय/मऊ। विकास खण्ड कोपागंज अन्तर्गत वेलफेयर सोसाइटी रसूलपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय जिलास्तरीय डे-नाईट वॉलीबाल टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डा0 नजीर खान ने फीता काटकर किया, उद्घाटन मैच रसूलपुर व सरकण्डा के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें रसूलपुर विजयी हुई। दूसरा मैच मुहम्मदाबाद गोहना व सरायगंगा पब्बी के बीच खेला गया, इसमें सरायगंगा पब्बी ने बाजी मारी, तीसरा मैच फतहपुर ताल नरजा व अशरफपुर के बीच खेला गया जिसमें अशरफपुर ने 21-12 से जीत हासिल किया। पांचवा मैच बम्हउर आजमगढ़ व अमिला की टीम ने खेला, कांटे की टक्कर में बम्हउर ने 21-15 से बाजी मारा। इसी प्रकार घोसी व बडरांव, पुराघाट व देवलास के बीच मैच खेला गया जिसमें घोसी व पूराघाट की टीम विजयी हुई।
इसी प्रकार खेल का पहला सेमीफाइनल मैच ककरहटा व बम्हउर आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री के मैच में दोनों सेट बम्हउर आजमगढ़ के टीम ने अपने नाम कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अशरफपुर व रसूलपुर के बीच कांटे की टक्कर में खेला गया, जिसमें दोनों सेट लगातार अशरफपुर ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। खेल का फाइनल मैच बम्हउर आजमगढ़ तथा अषरफपुर के बीच आरम्भ हुआ। बेस्ट ऑफ थ्री के फाइनल मैच में 15-10 व 15-13 से अषरफपुर की टीम ने जीत हासिल कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। खेल में प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को रू0 5000/- व शिल्ड, तथा द्वितीय टीम को रू0 2500/- तृतीय टीम को रू0 1000 व चतुर्थ टीम को रू0 500/-नगदी समेत अन्य ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया। इस खेल के रेफरी बेनीमाधव सिंह, नौसाद खान, बुद्धन भाई खेल के आयोजक फैसल खां, प्रधानप्रतिनिधि सालिम खां, साकिब, सारिक, वासिफ, खुदाबक्स, सादाब, आफताब सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *