मऊ के तीन कलाकारों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
मऊ। विगत 21 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में सात दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय कला शिविर का उद्घाटन हुआ जिसमें पूरे देश से केवल 13 कलाकारों का चयन किया गया इनमें मऊ जनपद के कोपागंज के तीन कलाकर डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद एवं मनीष कुमार गोंड भी शामिल हैं । ये तीनों कलाकार क्रमशः काशी विद्यापीठ, वाराणसी, इग्नू दिल्ली एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में चित्रकला के प्रोफेसर हैं। राष्ट्रपति भवन में चल रहे इस राष्ट्रीय कला शिविर का उद्घाटन राष्ट्रपति के अडिशनल सचिव राकेश गुप्ता द्वारा किया गया और कलाकारों को सम्मानित किया।
27 फरवरी को राष्ट्रपति सभी कलाकारों को सम्मानित करते हुए भारतीय कला के विषय पर विचार विमर्श करेंगी।
इस राष्ट्रीय कला वर्कशॉप में कोपागंज के इन तीन कलाकारों के चयन होने पर समस्त मऊ वासियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।




