2047 का विकसित भारत-विकसित रेलवे” विषय पर वाद-विवाद , निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
भारत सरकार के विज़न ‘नया भारत‘ को ध्यान में रखकर भारतीय रेल पर आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुये रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु उनके पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में, 26 फरवरी, 2024 को माननीय प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों द्वारा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया जायेगा।

विगत दिनों में भारतीय रेल पर ‘2047 का विकसित भारत, विकसित रेलवे‘ विषय पर विभिन्न विद्यालयों में वाक्, पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भारतीय रेल पर लगभग चार लाख विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में अमृत भारत योजना के तहत वाराणसी मंडल के उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले गाजीपुर सिटी,मऊ,बेल्थरा रोड,सलेमपुर,खुरासन रोड एवं कप्तानगंज स्टेशनों पर 33 स्थानीय विद्यालयों में “वर्ष/2047 का विकसित भारत एवं विकसित रेलवे” विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उक्त स्टेशनों के निकट पड़ने वाले 33 विद्यालयों के कुल 3261 छात्र-छात्राओं ने उक्त प्रतियोगिता में हर्ष पूर्वक भाग लिया, जिनमें से 99 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता के रूप में चयनित किया गया।
अमृत भारत योजना के तहत चयनित स्टेशनों/आरओवी/आरयूबी/एलएचएस पर 26 फरवरी,2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्थानीय लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल के नेतृत्व में उक्त स्टेशनों के स्थानीय विद्यालयों को शामिल करते हुए उनके छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया था । इन प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य समारोह के अवसर पर स्थानीय आयोजनों में पुरस्कृत/सम्मानित किया जाएगा ।

