अपना जिला

स्विफ्ट डिजायर के धक्के से दुग्ध विक्रेता की दर्दनाक मौत

रतनपुरा/ मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलबन गांव के सामने सोमवार को दो बजे स्विफ्ट डिजायर कार के धक्के से दूध विक्रेता जयनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष यादव 44 वर्ष निवासी ढोलबन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई! जय नाथ यादव अपने साइकिल पर बलटा लाद करके मऊ से सोमवार को दिन के दो बजे दुध बेच कर घर वापस आ रहा था कि गांव के पास ज्योहि रोड से अपने गांव के तरफ मुड़ा कि बलिया के तरफसे आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिससे जय नाथ यादव हवा में उछलकर के जमीन पर आ गिरे, जिसमें मौके पर ही उनकी मौतहो गयी! चालक वाहन लेकर भाग निकला। चालक की लापरवाही से क्षुब्ध लोगों ने सड़क को जाम कर दिया! चालक की गिरफ्तारी व मृतक के परिवार को आथिक सहायता दिलाने की माँग को लेकर मऊ रसडा मार्गको जाम कर दिया! मौके पर पहुँची पुलिस ने जाम को समझा बुझा कर हटवाया! मौके पर मधुवन सी ओ श्वेता आशुतोष ओझा भी मौजूद रही !पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम हाउस भेजवा दिया! जयनाथ अपने परिवार का भरण पोषण दूध बेचकर करता था! और दो पुत्रियों रेखा उम्र 20 वर्ष पिकी 19 बर्ष और एक लड़का दीपक उम्र 15 वर्ष था ! पत्नी का नाम आशा है! बड़ी बेटी रेखा की सगाई हो गयी थी, और 21 जून को शादी विलौवा होनी है! मृतक के परिजन के तहरीर पर पुलिसने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *