अपना जिला

अमर उजाला फ़ाउंडेशन की तरफ़ से रक्तदान शिविर का आयोजन 01 को

मऊ। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ़ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर किया जाएगा है। इस दिन 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी गुप्ता होंगे। अस्पतालों में भर्ती ऐसे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान खून मिल सके। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मे किया गया है। यह जानकारी अमर उजाला मऊ के प्रभारी ने रजनीकांत पांडेय ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि मिलकर करें रक्तदान, जरूरतमंद की बचाएं जान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *