कला उत्सव में बच्चों ने दिखाया रंग, पुरस्कृत हुए कई
मऊ। सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं जिला नोडल अधिकारी ॠचा त्रिपाठी ने 8 घंटे तक चले इस भव्य वृहद कार्यक्रम को संपादित करते हुए बताया कि कला उत्सव प्रतियोगिता में राज्य परियोजना के अनुसार 10 विधाओं में बालक तथा बालिका वर्ग में संगीत गायन (शास्त्रीय) में पंकज गुप्ता मुस्लिम इंटर कॉलेज व स्निग्धा पांडे सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम,शिखर त्रिपाठी एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा व प्रिया यादव एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने द्वितीय,अनुज कुमार डीएवी इंटर कॉलेज तथा मिस्बाह डीएवी बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,संगीत (गायन) पारंपरिक लोक संगीत में शशि शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज व अदिति यादव लिटिल फ्लावर निजामुद्दीनपुरा ने प्रथम, आयुष श्रीवास्तव एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा व रुचि त्रिपाठी सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय,सागर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मारूफपुर तथा कुमारी रोशनी वनदेवी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,संगीत (वादन) शास्त्रीय में नीरज मौर्य टाउन इंटर कॉलेज व अनुष्का यादव लिटिल फ्लावर निजामुद्दीनपुरा ने प्रथम, धर्मराज गुप्ता डीएवी इंटर कॉलेज ने द्वितीय,अभिषेक पांडेय एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, संगीत(वादन) पारंपरिक लोक संगीत में सलोनी पांडेय सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम,आकांक्षा मिश्रा एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,नृत्य शास्त्रीय में आरुष यादव लिटिल फ्लावर निजामुद्दीनपुरा व रीमा यादव सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम,आरुषि मौर्य डीएवी इंटर कॉलेज ने द्वितीय, मनीषा प्रजापति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,लोक नृत्य में आदित्य यादव, श्रेयांशी त्रिपाठी लिटिल फ्लावर निजामुद्दीनपुरा ने प्रथम, अनुज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाढ़ा रतनपुरा व सलोनी गुप्ता डी ए वी बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान, रविकांत केएमके इंटर कॉलेज पिपरीडीह तथा वंदना राजकीय इंटर कॉलेज देवदह मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, दृश्य कला (द्वि- आयामी) में अभय कुमार टाउन इंटर कॉलेज व संगीता प्रजापति सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम ,प्रवीण कुमार गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मारूफपुर व सृष्टि गिल एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने द्वितीय स्थान, अभिनंदन सिंह एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने तथा प्रिंसी मौर्य सत्यराम जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, दृश्य कला (त्रि- आयामी) में प्रत्यूष वर्मा बापू इंटर कॉलेज व वसुंधरा लिटिल फ्लावर निजामुद्दीन पुरा ने प्रथम, अनुराग गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मारूफपुर व रिया भारती सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान ,शुभम मौर्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाढ़ा रतनपुरा व जूली सैनी राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रकौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, स्थानीय खिलौनें एवं खेल में हर्ष तिवारी डीएवी इंटर कॉलेज व नेहा साहनी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाढ़ा रतनपुरा ने प्रथम, दिव्यांश गुप्ता एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा व शालिनी यादव एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने द्वितीय, हिमांशु मौर्य टाउन इंटर कॉलेज तथा जया तिवारी सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, नाटक (एकल अभिनय) में शिवम सोनी टाउन इंटर कॉलेज व श्रुतकीर्ति पांडे डीएवी इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रवि गुप्ता गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मारूफपुर व नुसरत फातिमा एलएफसीएस निजामुद्दीनपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मिथुन चौहान डीएवी इंटर कॉलेज तथा स्नेहा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फातिमा मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।















