कृष्ण स्वरुप वर्मा के पिता हरिहर वर्मा का निधन
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी स्वर्ण आभूषण व्यवसायी कृष्ण स्वरुप वर्मा, बाबू भाई के पिता रेलवे के रिटायर्ड टीटी हरिहर वर्मा जी का रविवार की देर रात्रि निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर उनके निज आवास निजामुद्दीनपुरा पावर हाऊस पर रखा गया है। निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पर उनके शुभ चिन्तकों, मित्रों ने पंहुच शोक संवेदना व्यक्त करने का क्रम जारी है।
