अपना जिला

रेल समपार को बंद कराने पंहुचे रेल अधिकारियों का ग्रामीणों ने किया विरोध

घोसी/मऊ। कोतवाली के कल्याणपुर गांव के पास स्थित बनियापार रेल समपार को रविवार को बंद कराने पंहुचे रेल अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा व सीओ के समझाने तथा चीनी मिल के चलने तक समपार के बन्द न होने के आश्वासन पर लोगों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया। इसको लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। लोगो ने डीआरएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा के साथ सीनियर सेक्शन अभियन्ता एके श्रीवास्तव को सौंप कर समपार को बंद न करने की मांग किया।
कल्याणपुर गांव के पास से राष्ट्रीय राजमार्ग 29 से बनियापार, भरौली, लिलारी, मिस्रौली जूनून, ढेलाबाध, भर थियाकादीपुर, अवरना आदि एक दर्जन गांवों को आने जाने के साथ संपर्क मार्ग के रूप में रेल समपार को बंद करने के लिये रेल के अधिकारी रेल फ़ोर्स व जेसीबी के साथ बनियापार समपार पर पंहुच कर बन्द करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगो को हुयी तो वे वंहा पंहुच कर विरोध के साथ धरना प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कहा कि इसी समपार से आधा दर्जन गांवों के किसान अपना गन्ना चीनी मिल को भेजा जाता है। यही नही घोसी तहसील के साथ मऊ मुख्यालय जाने का भी एक मात्र रास्ता है। लोगों के विरोध के चलते रेल टीम को काम रोकना पड़ा। घटना की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा,सी ओ अरशद जमाल सिद्दीकी, कोतवाल डीके श्रीवास्तव मय फ़ोर्स पहुच कर लोगो को समझाने के साथ लोगो की भावनाओं से रेल अधिकारियों को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *