नूपुर अग्रवाल को मऊ भाजपा ज़िलाध्यक्ष की कमान
मऊ के प्रतिष्ठित परिवार की नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही हैं। सबसे पहले वे महिला मोर्चा में सदस्य बनी उसके बाद कोषाध्यक्ष तथा महिला मोर्चा में महामंत्री के बाद वर्तमान में मेन बॉडी में महामंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी में नूपुर अग्रवाल जब से काम कर रही है पूरी मेहनत और ईमानदारी से लगी हुई है वे समय का ध्यान नहीं देती हैं पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के नीतियों के प्रचार प्रसार में लगी रहती है। नूपुर अग्रवाल इनरव्हील क्लब में भी अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं।इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। महामंत्री रहते हुए भी वे एक कार्यकर्ता की तरह लोगों के बीच व्यवहार करती हुई मिल जाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए रेस में लगे दर्जनों वरिष्ठ पुरुषों के बीच में महिला नुपूर अग्रवाल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने है भारतीय जनता पार्टी के मेन बॉडी का जिलाध्यक्ष बनाकर में एक अलग ही संदेश दिया है वहीं पर भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अपने अपने जुगत जुगाड़ के साथ लगी और है भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के शीर्ष नेतृत्व के फ़ैसले के बाद चुप्पी साध लिया है।
यह तो तय है कि नुपूर अग्रवाल ने जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में काम किया था वह किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
अब नूपुर अग्रवाल के सामने 2024 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होगी अगर नूपुर अग्रवाल इसमें सफल रही तो उनका भारतीय जनता पार्टी में क़द और बढ़ना तय है।








