खास-मेहमान

मऊ में पहली बार किसी दल की कमान महिला को, नूपुर बनी भाजपा ज़िलाध्यक्ष

मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अपने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें उन्होंने मऊ जनपद का भाजपा जिलाध्यक्ष महिला नेत्री नूपुर अग्रवाल को बनाकर मऊ में पहली बार किसी भी दल से महिला जिलाध्यक्ष बनाने का मिसाल पेश किया है ‌।
नगर के प्रतिष्ठित परिवार की बहू नूपुर अग्रवाल सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। कम समय में भाजपा में नूपुर का यह ऊंची छलांग है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा शुक्रवार को जारी गोरखपुर क्षेत्र की सूची में नूपुर अग्रवाल का नाम है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद लोगों में काफी हर्ष है। वहीं अन्य चेहरे जो उम्मीद पाले थे उनके समर्थक मायूस दिखे।
इसके पूर्व नूपुर अग्रवाल वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की सदस्य बनकर राजनीति की शुरुआत की तो पीछे मुड़कर नहीं देखी। 2013 में वे महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष, 2015 में महिला मोर्चा की महामंत्री बनी। 2019 में मेन बॉडी में महामंत्री बनी और संगठन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करती रही। वे पार्टी में कार्य करते समय, समय का ध्यान नहीं देती हैं पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के नीतियों के प्रचार प्रसार में लगी रहती है। नूपुर अग्रवाल इनरव्हील क्लब की 2016 में अध्यक्ष व वर्ष 2018 में डिस्ट्रिक्ट क्वार्डिनेटर के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा समग्र नारी समर्थ नारी संगठन में महामंत्री हैं‌। वे हमेशा सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। महामंत्री रहते हुए भी वे एक कार्यकर्ता की तरह लोगों के बीच व्यवहार करती हुई मिल जाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए रेस में लगे दर्जनों वरिष्ठ पुरुषों के बीच में महिला नुपूर अग्रवाल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने है भारतीय जनता पार्टी के मेन बॉडी का जिलाध्यक्ष बनाकर मऊ में एक अलग ही संदेश दिया है‌। अब तक सपा, बसपा व कांग्रेस ने किसी भी महिला को यह जिम्मेदारी नहीं दी थी।
यह तो तय है कि नुपूर अग्रवाल ने जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में काम किया था वह किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
अब नूपुर अग्रवाल के सामने 2024 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाना एक बहुत बड़ी चुनौती होगी, अगर 2024 में भाजपा का कमल घोसी में खिला तो उनका भारतीय जनता पार्टी में क़द और बढ़ना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *