राधा-कृष्णा के रूप में किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सबका मन मोहा
मऊ। किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल निकट अदरी मोड़, मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती लघुता सिंह ने भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ी हुई एक लघु कथा सुना कर बच्चों को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने के मार्ग पर ही चलना चाहिए।
इस अवसर पर अभिनव गुप्ता, अयांश गुप्ता, यश भारद्वाज, आयुष, शशांक, इवान, शिवांश, श्लोक, आस्था, रुद्रांश, देविका राय, वेदिका राय, आदिविका, नमन यादव, आरव सिंह, प्रबल, देवांश राय आदि बच्चो ने भाग लिया।






