मिसाल-ए-मऊ

मऊ के आराध्य का यूपी फुटबॉल सब जूनियर ब्वॉयज टीम में चयन

मऊ जब मन में जुनून बना लिया की पढ़ाई के साथ खेल को भी आत्मसात् करना है तो करना है। अपनी इसी जुनूनी सोच व कड़ी मेहनत की बदौलत मऊ के 14 वर्ष के आराध्य सिंह ने फुटबॉल सब जूनियर ब्वॉयज टीम में अपने लिए जगह बनाकर मऊ सहित परिजनों का नाम रौशन किया है। आराध्य सिंह के इस सफलता पर परिजन काफ़ी खुश हैं।
टीम की घोषणा यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने की।
यूपी फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है उक्त टीम में मऊ के आराध्य सिंह का भी चयन हुआ है।
यह समाचार मिलते मऊ के निज़ामुद्दीन पुरा निवासी व ग़ाज़ीपुर एआरटीओ कार्यालय में बाबू ही आराध्य के पिता संजय सिंह व माता प्रियंका सिंह बेटे के इस सफलता पर गदगद हैं।
आराध्य के पिता संजय सिंह ने बताया की आराध्य वर्तमान में कक्षा 9 में अमृत पब्लिक स्कूल का छात्र है । बचपन से ही उसका खेल के प्रति रूचि है। चयन के बाद वे सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आराध्य अपनी टीम के साथ 03 से 13 सितंबर को मालदाह एवं बेहरामपुर पश्चिम बंगाल में खेलने जाएगा ।
उनके इस सफलता पर जिला क्रिडा अधिकारी सब्बरवाल, श्रीराम लोहिया, अशोक आर्य, ओलम्पिक संघ के आनन्द सिंह, अज़हर फ़ैज़ी, ओमेन्द्र सिंह, हृदय सिंह, राजनरायन सिंह, जय नारायण सिंह, मनीष गुप्ता, सुनील दूबे सोनू, राकेश तिवारी, सोनू सिंह , सुगंध लोहिया आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *