चर्चा में

न्यायालय के बाहर अयोध्या विवाद का हल सौदे या संघर्ष से नहीं, सौहार्द से निकालना होगा : श्री श्री

बंगलुरू। आर्ट ऑफ लिविंग के ब्यूरो आफ कम्यूनिकेशन सुजीत कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आर्ट आफ लिविंग यह स्पष्ट करता है कि अमरनाथ मिश्रा, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के न ही कोई प्रतिनिधि हैं और ना ही हमारी संस्था से किसी प्रकार से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी का खुले दिल से स्वागत करते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं। जो कोई अयोध्या मसले को शांति पूर्वक सुलझाने में सहयोग करना चाहता है, संस्था उसका स्वागत करती है। गुरुदेव सभी पक्षों को शामिल करते हुए इसका समाधान करना चाहते हैं। इस मामले में प्रारंभ से ही हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है।
गुरुदेव के अनुसार न्यायालय के बाहर अयोध्या विवाद का “सौदे या संघर्ष से नहीं, सौहार्द से हल निकालना होगा”
देश की एकता और शांति के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस विषय को समुदाय के लोग साथ बैठकर आपसी भाईचारे के माहौल में इसको सुलझाएं। यह बहुत खेद की बात है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व इस अच्छी पहल को नाकाम करने के लिए और अविश्वास पैदा करने के लिए हर प्रकार के पैंतरे लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *