विद्यालय विकास योजना बनायें प्रधानाध्यापक : नगर शिक्षा अधिकारी
मऊ। विद्यालय विकास योजना का निर्माण कर विद्यालय प्रबन्ध समितियॉ प्राथमिक विद्यालयों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके लिए प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के शैक्षिक व भौतिक आवश्यकताओं को दर्शाते हुए प्रतिवर्ष बेसिक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने में सहायक है। उक्त बाते शनिवार को नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम नें नगरीय शिक्षा संसाधन केन्द्र पर प्रधानाध्यापकों व एस0एम0सी0 सदस्यों के तीन दिवसीय कार्यशाला के अन्तिम चरण में समापन अवसर पर कहीं। इसके पूर्व सन्दर्भदाता चन्द्रधर राय नें सोशल आडिट विद्यालय प्रबन्ध समिति के कार्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति व नामांकन के साथ बच्चों के साफ सफाई व सुरक्षा तथा मध्यान भोजन की गुणवता को बनाये रखना भी प्रबन्ध समितियों का कार्य है ट्रेनर सुधा वर्मा में सीखने की गतिविधियों व सभी प्रकार के अभिलेखों के बारे में जानकारी दी । विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जनपहल रेडियो, पढ़े भारत बढ़े भारत पर भी रोल प्ले कराते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, पप्पू वर्मा, सर्वेश राय, सुभावती देवी, रीता, राहत, राजकुमार, नीतू देवी, हंसरावती पाण्डेय, कृष्णा श्रीवास्तव, इन्दू, कुसुम, रेयाज, सहित शिक्षक व एस0एम0सी0 सदस्यों ने भाग लिया।

