अपना जिला

विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न

मर्यादपुर। क्षेत्र के उ0प्रा0वि0 मर्यादपुर पर तीन दिवसीय जन पहल मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण दिन शनिवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 13 विद्यालयों के प्रधनाध्यपक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव,सदस्य व बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। जिसमें प्रशिक्षक संजीव कुमार सिंह व कन्हैया यादव ने बेसिक विद्यालयो के शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला व अभिभावकों से वच्चों के नियमित आने की अपील की। इस अवसर पर कन्हैया यादव ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा पर विस्तार पूर्वक समझाया। वही संजीव सिंह ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य के कर्तव्य तथा अधिकार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संतोष सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुनीता यादव, राजेंद्र लाल, संजय कुमार यादव, आशा गुप्ता, दीनानाथ, सुनीता वर्मा, पुरषोत्तम मल्ल, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *