काम की बात

बेज़ुबान पशुओं के लिए रामबाण है, मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा

मऊ। बीमार व घायल मनुष्यों के स्वास्थ्य के प्रति शासन द्वारा चलाए जा रहे एम्बुलेंस सेवाओं से जहां आमजन को काफ़ी लाभ मिल रहा है। वही बीमार पशुओं का इलाज करने के लिए शासन द्वारा जिला मऊ में संचालित 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा पशुपालकों के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है। पशुओं को त्वरित व उचित चिकित्सा सुविधा के लिए शासन का यह पहल काफी प्रशंसनीय है। बेज़ुबान जानवरों के लिए उनके दर्द पर मरहम लगाने के लिए एम्बुलेंस टोल फ्री नंबर 1962 डायल करने के कुछ ही मिनट के अंदर पशुपालकों के घर पहुंच जाती है और घर पर बीमार पशु का इलाज किया जाता है। जिसको लेकर पशुपालकों में काफी खुशी दिखाई दे रही है। घर बैठे पशुओं का इलाज करने के लिए अप्रैल माह में शासन द्वारा मोबाइल वेटरनरी यूनिट की शुरूआत की गई इसके तहत मऊ जिले को चार एंबुलेंस मिला है जो कि पशुपालन विभाग, ई.म.आर.आई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के साथ मिलकर बेजुबानों के लिए यह एंबुलेंस सेवा संचालित कर रहा है। प्रत्येक एंबुलेंस में एक चिकित्सक एवं एक सहायक कर्मचारी (पैरावेट) की तैनाती के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहती है। जिससे चिकित्सक पशुओं का इलाज करते हैं।
एंबुलेंस बुलाने के लिए विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पशुपालक घर बैठे ही पशुओं का इलाज करा सकते हैं, जिले में एंबुलेंस सेवा संचालित होने से पशुपालकों को काफी सहूलियत मिल रही है एवं पशुओं का इलाज भी यथाशीघ्र होने से उनका लाभ भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *