स्कूलों के बंदी पर अभिभावक मंच ने जताया विरोध, सीएम को ज्ञापन भेजा
मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व मऊ के ज़िलाधिकारी को मंगलवार को अभिभावक मंच के तत्वावधान में एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट निशित कुमार सिंह को सौंपा गया ।
उप्र शासन, लखनऊ अपने पत्र में लोगों ने मुख्यमंत्री व मऊ के ज़िलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए अभिभावक मंच के लोगों ने कहा कि प्रदेश के आजमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्रा कु. श्रेया तिवारी की रहस्यात्मकता मौत दिनांक 31 जुलाई 2023 को स्कूल परिसर में हो गई थी। इस मौत के बाद, नागरिक दबाव के बाद आज़मगढ़ जिला प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही जारी है।
वक्ताओं ने कहा कि तदक्रम में निजी विद्यालयों द्वारा उक्त विधिक कार्यवाही को और राज्य सरकार को चुनौती देते हुए दिनांक 08 अगस्त 2023 को पूरे प्रदेश में विद्यालयों को बंद कर काननू व्यवस्था का खुला माखौल उड़ाते हुए, सरकार और प्रशासन को न मानने की प्रशासन की कार्यवाही प्रश्न उठा रहे हैं। निजी स्कूलों के इस चुनौतीपूर्ण कार्यवाही को संज्ञान लेने की अति आवश्यकता है । लोगों ने कहा कि अभिभावक मंच मऊ आप से मांग करता है कि सभी विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट, सतीश सिंह, पंकज चौबे एडवोकेट, अतुल सिंह एडवोकेट, अभिषेक मिश्रा एडवोकेट, रतन पाल सिंह एडवोकेट, विपिन सिंह, सुभाष बौद्ध , संतोष यादव एमआर, विनोद सिंह, श्रीकांत सिंह, विजयपाल सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, मधु कुमार पांडेय, राकेश यादव प्रमोद, बृजेश सिंह इत्यादि शामिल रहे।
