अपना जिला

50 लाख तथा उससे अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

० डीएम ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को संचालित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद में रु. 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत की निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पैकफेड, सिडको, उ. प्र.आवास एवं विकास परिषद, यू.पी.पी.सी.एल.,सी.& डी.एस., लेकफेड, उ. प्र. पुलिस आवास निगम लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जनपद में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की।
कार्यदाई संस्था पैकफेड के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पैकफेड ने बताया कि जनपद में संस्था द्वारा कुल 5 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिनमें राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर (70%) वनदेवी पार्क का जीर्णोद्धार एवं गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य (78%) राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण कार्य (97%) हकीकत पुरा में सद्भाव मंडप का निर्माण कार्य (27%) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनपुरा में निर्माण कार्य (97%)पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ परियोजनाओं में धनाभाव के कारण कार्य अभी बंद है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बभनपुरा वे अभी भी कुछ कार्य शेष होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पैकफेड को इस माह में सारे कार्य पूर्ण करते हुए हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन परियोजनाओं में घनाभाव के कारण कार्य रुका हुआ है, उनमें शीघ्र ही उपभोग प्रमाण पत्र भेजने एवं कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। सिडको द्वारा जनपद में निर्माणाधीन 3 परियोजनाएं क्रमशः ग्राम्य विकास संस्थान दोहरीघाट रिनोवेशन कार्य, थाना रामपुर में अनावासीय भवन एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता सिडको ने बताया कि वर्तमान में 2 परियोजनाओं, ग्रामीण विकास संस्थान दोहरीघाट रिनोवेशन कार्य एवं थाना रामपुर ऑन आवासीय भवन में अभी धन प्राप्त नहीं है, परंतु वहां पर भी कार्य प्रगति पर है।।कार्यदाई संस्था आवास एवं विकास परिषद द्वारा जनपद में ग्राम मझवारा में सीएचसी का निर्माण कार्य (97%) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोसी में भवन निर्माण कार्य (98%) तथा जनपद न्यायालय मऊ में परिवार न्यायालय का निर्माण कार्य (29%) पूर्ण किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को मझवारा में निर्माणाधीन सीएचसी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोसी के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए इस माह हैंडओवर करने के निर्देश दिए। यूपीपीसीएल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेमडाड में टाइप वन एवं टाइप टू आवासीय भवनों हेतु पुराने भवनो की अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर एनओसी प्राप्त ना होने के कारण आवासीय भवनों का निर्माण ना होने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यूपीपीसीएल द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोपागंज में हॉस्टल के निर्माण कार्य को अगले महीने तक पूर्ण करते हुए हैंडओवर कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। कार्यदाई संस्था को मिले नए कार्यों में थाना सराय लखंसी, चिरैयाकोट, रानीपुर,घोसी, दोहरीघाट,मधुबन एवं हलधरपुर में हॉस्टल एवं बैरक के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त नए कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।सी.एंड.डी.एस.के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता c&ds ने बताया कि कुल 5 निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में पंचायत भवन का निर्माण कार्य इस माह पूर्ण हो जाएगा उसके बाद इसे हैंडोवर कर दिया जाएगा।जबकि मधुबन में राजकीय महाविद्यालय का कार्य पूर्ण होने के उपरांत इसे हैंडोवर कर दिया गया है। सॉलि़ड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा जनपद में विधानसभा क्षेत्र घोसी में ट्रांसमिशन सबस्टेशन का 94% कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस माह सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। सिंचाई खंड मऊ द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पंप नहर प्रणाली के मुख्य नहर राजवाहों पर निर्मित पैदल पुल की जगह वीआरवी निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने इसमें तेजी लाते हुए शीघ्र ही सारे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में नहरों में टेल तक पानी की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश सहायक अभियंता सिंचाई को दिए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक पियुवाताल घोसी, तहसील सदर स्थित टौंस नदी के किनारे गायघाट का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने टोंस नदी के किनारे गायघाट के पर्यटन विकास कार्य पूर्ण हो जाने पर इसे हैंडोवर करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा जनपद में संचालित समस्त परियोजनाओं की गुणवत्ता खराब होने एवं अत्यंत धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से सारे निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ शासन में पत्र लिखने की भी चेतावनी दी।उत्तर प्रदेश वक्फ वि.नि. लिमिटेड द्वारा जनपद में निर्माणाधीन राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज मऊ में बालिका छात्रावास को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करते हुए जिलाधिकारी ने इसी महीने हैंडोवर करने के निर्देश दिए। पूर्वांचल विकास निधि के राज्यांश के तहत लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। पूर्वांचल विकास निधि के जिलांश के तहत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता आरईडी ने बताया की कुल 38 कार्यों में से 7 कार्य पूर्ण हो चुके हैं,शेष प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता आरईडी को समस्त कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर 1 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही लोक निर्माण खंड,लैकफेड आदि द्वारा जनपद में रु 50 लाख या उससे अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को निर्धारित समय के अंदर ही सारे कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों/ अधिशासी अभियंताओं को संस्थाओं द्वारा संचालित समस्त परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर फोटोग्राफ्स सहित निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विशेष कर उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को कार्यों की गुणवत्ता एवं परियोजनाओं की प्रगति अत्यंत धीमी होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी दद्दन कुमार,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी,पैकफेड, सिडको, यूपीपीसीएल, सी&डीएस, लेकफेड एवं अन्य सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *