मऊ भ्रमण के दौरान मंत्री जी को नहीं मिली कमियां, जताई प्रसन्नता
0 जनपद में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर दिया जोर
मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) डॉक्टर देवेंद्र शर्मा मंगलवार को जनपद में भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय, जिला कारागार, वन स्टॉप सेंटर, राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देईथान इंदारा विकासखंड कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा मरीजों के साथ आए अभिभावकों से अपील किया गया कि मरीज के साथ ज्यादा लोग न रहे अस्पताल में ज्यादा भीड़ भाड़ होने से एक-दूसरे में संक्रमण फैलने की संभावना अधिक हो जाती है। पोषण पुनर्वास केंद्र में 3 माह से 5 वर्ष तक के कुपोषित भर्ती बच्चों का भी हाल जाना तथा डॉक्टरों को समय से बच्चों का इलाज करने के निर्देश दिए। मऊ भ्रमण के दौरान मंत्री जी को नहीं मिली कहीं कमियां और प्रसन्नता भी जताई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई तथा मरीजों को समय से इलाज तथा शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाओं को भी देने के निर्देश दिए। कारागार के निरीक्षण के दौरान 16 से 18 वर्ष के बंदी बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा उनके शिक्षा दीक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था तथा उनको झूला सहित अन्य खेलों से संबंधित उपकरण लगाने के निर्देश दिए। बंदी बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्त अध्यापक से बच्चों के पढ़ने लिखने की जानकारी ली गई तथा अध्यापक को निर्देशित किया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए आध्यात्मिक किताबें तथा बच्चों को नए-नए विषयों के बारे में भी जानकारी देने को कहा इसके अलावा कौशल विकास योजना के तहत भी उन बच्चों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विकासखंड परदहां स्थित वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रजिस्ट्ररो का मिलान एवं उपस्थिति रजिस्टर को देखा गया, जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित मिले मंत्री जी द्वारा सभी तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं उनके योग्यता के बारे में जानकारी ली गई तथा उनसे कहा गया कि हेल्पलाइन नंबरों को महिलाओं को बताएं जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले सकें।
श्री शर्मा द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के निरीक्षण के दौरान भोजन कक्ष, शिक्षण कक्ष, भंडार कक्ष तथा बंदी कक्षो का निरीक्षण किया गया। तथा प्रभारी अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह को निर्देश दिए कि अलग अलग उम्र के बच्चों को अलग अलग रखें जिससे आपस में लड़ने झगड़ने न पाए तथा उनके बाल, नाखून एवं साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा, तथा बंदी बच्चों को खेलने कूदने आदि की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों का मिलान किया गया, तथा उपस्थिति रजिस्टर के अनुसार उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई साथ ही संप्रेषण गृह में रहने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी अलग-अलग दिनों में अपने अस्तर से बच्चों को शिक्षा दीक्षा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देईस्थान इंदारा विकासखंड कोपागंज का निरीक्षण किया गया कस्तूरबा में पढ़ने वाली बच्चियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके साथ बैठकर भोजन भी किया गया वही प्राथमिक विद्यालय देईथान इंदारा के आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में जन्मे बच्चों को अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं के गोद भराई का कार्य भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्ना दुबे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।









