अपना जिला

बरनवाल महिला सेवा समिति ने मनाया सावन उत्सव

मऊ। बरनवाल महिला सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को बहादुरगंज रोड भीटी स्थित सूरज मैरेज हाल में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला सदस्य इन्द्रधनुषीय परिधान में सज सॅवरकर शामिल हुयी। इस दौरान सावन महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती आरती बरनवाल ने कहा कि सावन का महीना हरियाली और खुशहाली का  प्रतीक होता है। यह महीना हमारी भारतीय संस्कृति व सम्यता के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति किया गया। समाज की जो महिलाएं अब तक घर में ही रहती थी। वह बाहर निकलकर अपनी क्षमता एवं गुणों का प्रदर्शन पहली बार कर रही हैं। सावन महोत्सव कार्यक्रम से बरनवाल महिलाओं में जागरूकता एवं जोश का संचार हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकता बरनवाल, अध्यक्ष मधुलिका बरनवाल, डाली बरनवाल, सुमन बरनवाल, कंचन बरनवाल, सरिता बरनवाल, सोनी बरनवाल, श्रीमती अर्चना बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, सुमेधा बरनवाल सहित स्वजातीय सैकड़ों महिलाए शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *