किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में सावन उत्सव में बच्चे बने शिव-पार्वती
मऊ। सावन उत्सव का आस्था केवल मंदिर और शिवालय में ही देखने को नहीं मिल रहा है इसके प्रति नन्हें मुन्ने बच्चों के शिक्षा के मंदिर में भी सावन उत्सव की धूम देखने को मिल रही है ।नगर के अदरी मोड़ स्थित किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में सावन उत्सव पर्व पर बच्चे भगवान शिव व माँ पार्वती की झांकी के साथ शिवालय और मेंहदी लगा कर सावन उत्सव मनाएँ। सावन पर्व की धूम बच्चों के अंदर इस कदर रही की वे पूरे उत्साह के साथ सावन के रंग में शामिल होकर झूमते रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय मे मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने सभी बच्चों को मेहंदी लगाई साथ ही साथ सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित इसलिए विद्यालय में भगवान शंकर व पार्वती का रूप धारण कर झांकी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर खुशी सिंह, अनमोल प्रसाद, देविका, वेदिका राय, आकृति, पुण्य, आरंभ, देव, सुयश, कौटिल्य मद्धेशिया, शिवराज गुप्ता, इवान, हार्दिक, शिवा, श्लोक, अंशदीप, अमन, विक्रांत, फैनिश, अनामिका मौर्य, उन्नति, उज्जवल, शशांक, प्रभाकर, अंशुमन राय, आरना, दर्पण, सावन मौर्य, अनाया खान, रुद्रांश, आस्था, रिशांग, दिवांशी राय, अमन यादव आदि बच्चो ने भाग लिया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लघुता सिंह ने बच्चों को मास के महत्व के बारे में बताया।









