घोसी में चेचक का प्रकोप
घोसी /मऊ। नगर के रोडवेज के पीछे के मुहल्ला के साथ पकड़ी रोड के कई परिवारों में चेचक का प्रकोप है। इसको लेकर पीड़ित परिवार झाड़ फूंक के साथ अन्य उपाय करने को बाध्य हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने से लोगों में रोष है।
घोसी नगर के पकड़ी रोड,रोडवेज के पीछे के घरों में एक सप्ताह से चेचक का प्रकोप चल रहा है।इसके चलते प्रभुनाथ,अवधू,संजय,जत्तन आदि के परिवार के कई लोग चपेट में है।सबसे अधिक बच्चे इस के प्रभाव में है।लोग झाड़ फूंक के साथ होम्योपैथ की दवा का प्रयोग कर रहे है।व्यापारी नेता रमेश निषाद ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से चेचक का प्रकोप चल रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोक थाम के लिये कोई व्यवस्था नही किया गया है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा अधीक्षक डा एस एन आर्य ने बताया कि मामला जानकारी में नही है। जानकारी में आ गयी है,टीम भेज रहा हूं।
