विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ ने सीओ सीटी को किया सम्मानित
मऊ। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ मऊ द्वारा नगर के हनुमान घाट के पास तमसा नदी के किनारे खुले सरकारी शराब के ठेके की दुकान व उसकी वजह से हो रहे अत्यधिक प्रदूषित को लेकर संगठन ने विरोध प्रदर्शित करते हुए दुकान को अन्यत्र हटाने के लिये सीओ सीटी के माध्यम से प्रशासन से हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा था, दुकान हट जाने के बाद संगठन के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीओ सीटी धनन्जय मिश्र का अंगवस्त्रम व बुके देकर अभिनन्दन व स्वागत किया।
लोगों ने कहा कि शराब की दुकान के साथ-साथ वहां अन्य दुकानों के वजह से कूड़ा करकट शहर की पौराणिक नदी को प्रदूषित कर रहे थी। इसी को लेकर शराब की दुकान को हटाने की माँग किया गया था। कहा कि हनुमान घाट स्थित सरकारी शराब के ठेके की दुकान को बन्द करा कराकर प्रशासन ने नेक कार्य किया है। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ मऊ इस कार्य के लिए सीओ सीटी धनंजय मिश्र को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें कार्यालय में अङ्गवस्त्रम, गीता बुके एवं विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ की पत्रिका “विश्व भारती” देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बृजकिशोर पाण्डेय, काशी प्रांत प्रमुख बालमुकुंद सिंह, काशी प्रांत उपाध्यक्षा श्रीमती मधु राय, काशी प्रांत महामंत्र राजेश सिंह, जिलाध्यक्षा श्रीमती दुर्गावती मिश्रा, उपाध्यक्षा श्रीमती राधा जायसवाल, श्रीमती सुनीता पाण्डेय आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रही।


