डीसीएसके में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस
मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर एम०ए० भूगोल विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे जनसंख्या दिवस 2023 की थीम लैंगिक समानता विषय पर चर्चा किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रो० शर्वेश पांडेय रहे उन्होंने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा की जनसंख्या संसाधन संतुलन तथा लैंगिक समानता के लिए महिलाओं के लिए शिक्षा व जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर सिंह ने कहा की वर्तमान में जनसंख्या वृद्धि भारत के नहीं पूरे विश्व के लिए एक विस्फोटक है जनसंख्या
का हमेशा संतुलन बना रहना चाहिए जनसंख्या वृद्धि से जल, जमीन, जंगल, जलवायु, प्रकृति आदि में हरास होता जा रहा है। जो मानव के लिए एक वृहद समस्या उत्पन्न कर सकता है। संगोष्ठी में भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ सिधारी यादव, डॉ नीरज सिंह, डॉ बृजेश यादव, डॉ प्रशांत पांडेय, डॉ निशा रानी, डॉ प्रताप मौर्या, सत्यम चौहान रुद्र प्रताप सिंह, शुभम गुप्ता मोदी आदि वक्त्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा० घनश्याम दुबे जनसंख्या भूगोल प्रभारी व आयोजक ने किया। इस कार्यक्रम में एम०ए० भूगोल विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और विश्व जनसंख्या दिवस पर अपना अपना विचार रखे। इस अवसर पर इमरान, अनुज, अभिनंदन, अविनाश, चंदन, प्रीति, रिया, आस्था, मुस्कान, तसनीम, रंभा, कुमकुम, अंजली, आदि ने भी विचार रखे।


