इनरह्वील क्लब ने सम्प्रेक्षण गृह में 110 को बच्चों को पेंटिंग सामग्री दी
मऊ। इनरह्वील क्लब, मऊ के तत्वावधान में सम्प्रेक्षण गृह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक सौ दस बच्चों को पेंटिंग से संबंधित सामग्री दी गई साथ में सभी बच्चों को इनरह्वील लोगो प्रिंट टी शर्ट वितरित किया गया। इनरह्वील क्लब की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं अध्यक्ष नीलम सर्राफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा कहा कि उनकी संस्था ब्च्चो के साथ साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करेगी। बच्चों ने अपनी पेंटिंग से सभी सदस्यों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान सचिव विद्या चौहान, डॉ प्रियंका त्रिपाठी, अंजुला द्विवेदी, मीना अग्रवाल, पूनम गुप्ता, कंचन तिवारी, शिल्पी अग्रवाल आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं वीना गुप्ता ने सभी बच्चों को पेंटिंग के लिए प्रोत्साहित किया सम्प्रेक्षण गृह की तरफ से रेनू ने सबको आभार व्यक्त किया। 

