अपना जिला

केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण का लाए कानून, नहीं तो होगा पूरे देश में प्रदर्शन : गुर्जर 

0 जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का फूंका बिगुल
मऊ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता के निजी आवास पर पत्रकारवार्ता के दौरान केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं करती है तो जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे देश में प्रदर्शन करने को बाध्य होगी और यह प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून को पूरे भारत में लागू नहीं कर देती है । कहा कि संगठन द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, लोगों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के समर्थन में गांव-गांव, शहर-शहर लोगों से हस्ताक्षर करवाया जाएगा जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो 22 सितंबर को दिल्ली में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा रोड जाम किया जाएगा और केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा जिसे केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनाने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रहे हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या हमारी देश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकना बहुत ही आवश्यक है। बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए हम 11 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के माध्यम से जनपद के प्रत्येक मुख्यालय में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप सरकार तक अपनी बात पंहुचाएंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करें । जिससे एक वर्ग की बढ़ रही जनसंख्या को रोका जा सके। रविंद्र गुर्जर ने इशारों इशारों में अल्पसंख्यक समुदाय की बढ़ रही जनसंख्या को रोकने की मुखलाफ़त की है। रविंद्र गुर्जर ने आगे बताया कि एक वर्ग विशेष की बढ़ रही जनसंख्या से हमारे लोगों की संख्या कम होती जा रही है ऐसे में एक समुदाय की बढ़ती जनसंख्या के कारण आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बहुत ही आवश्यक है और हम जब तक केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं कर देती तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *