मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
घोसी/मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर कुड़िया निवासी रामनयन चौहान पुत्र महेंद्र चौहान के मंगलवार की देर रात्रि में मार्ग दुर्घटना में मृत होने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। जिसके चलते दूसरे दिन भी उसके घर चूल्हा नहीं जला।लोग उसके घर पंहुच कर ढाढ़स बढ़ाने के साथ ही परिजनों को सहनशक्ति देने की प्रार्थना भी लोग ईश्वर से कर रहे हैं।
रामनयन चौहान मंगलवार की देर रात सीसी कैमरा लगाने मऊ गये थे। मऊ से वापस आते समय पिड़वल मोड़ के समीप डंपर में फंस जाने से उनकी मौत हो गई थी। जिसको लेकर माता रामरती देवी, विवाहित भाई रामनवल, अविवाहित भाइयों रामविनय एवं रामध्यान,विवाहित बहन मंजू देवी का रोते रोते बुरा हाल है। वहीं घोसी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी मुहम्मद उर्फ कादीपुरा निवासी दीपक पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय के कोपागंज थाने क्षेत्र के रेवरिडिह में बुधवार को हुए मार्ग दुर्घटना में मृत्यु के बाद पूरे गाँव मे मातम छाया हुआ है।
