पूर्व विधायक स्वर्गीय कपिल देव यादव की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
मऊ। पूर्व विधायक स्वर्गीय कपिल देव यादव की 13 वीं पुण्यतिथि मंगलवार इंदारा के मोहम्मद अली इंटर कॉलेज के प्रांगण सहित मऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। जनपद से सटे इंदारा के छोटे से गांव में सन 1944 में जन्में स्वर्गीय कपिलदेव यादव शुरू से ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में लगे रहे। यह जनपद में शिक्षा के विकास के साथ-साथ राजनैतिक सरोकार में पूरी ईमानदारी से लगे रहे। अपने राजनैतिक शुरुआत मैं कपिल देव यादव इंदारा ग्रामसभा से 7 बार लगातार स्वयं को परिजनों को प्रधान बनने का गौरव प्राप्त किए। इसके अलावा कपिल देव यादव ने अपनी पुत्र वधू सुमित्रा यादव को कोपागंज ब्लाक के प्रमुख पद पर भी आसींद तराने में सफलता प्राप्त की थी। कपिल देव यादव का राजनीतिक सफर गांव की सदन से शुरू हुआ तो सीधे 2002 में पहली बार नत्थूपुर से बसपा विधायक के रुप में प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में दस्तक दी बसपा से विधायक बनने के बाद बसपा सरकार में उनकी छवि साफ-सुथरी होने के कारण बसपा की नेत्री मायावती ने उनके प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ बलिया लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया। मायावती ने घोषणा के बाद से कपिल देव यादव की चर्चा राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर होने लगी। नारायण पूरी दमदारी के साथ हाथी की सवारी करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ राजनीतिक पारी खेली वैसे तो यह चुनाव वे हार गए लेकिन उनका चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव लड़ना उनके राजनैतिक कद को काफी आगे बढ़ा दिया।
2007 मैं होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा से टिकट ना मिलने पर नाराज होकर बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी मैं शामिल हो गए। फिर समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन बड़े संघर्षों के बाद बहुत कम मतों से पराजित हुए। तबसे समाजवादी पार्टी में राजनीतिक गतिविधियों में एवं हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे।04/07/2010 को मऊ मझवाड़ा मोड़ पर कुछ अराजक तत्वों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । पूर्व विधायक कपिल देव यादव जी बहू सुमित्रा यादव अपने वक्तव्य में कहा कि पिताजी भले ही हम लोगों के बीच में नहीं है मगर हम लोग उनके दिखाए हुए रास्ते पर चल कर उनके अधूरे सपनों को साकार करेगें। श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर रामविलास यादव मोहम्मद अली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद अली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उनके चित्रकार फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव जी ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरुष का हम लोगों के साथ छोड़ कर जाना बहुत ही दुख दुख भरा दर्द आज तक महसूस हो रहा है। आज की बैठक में मुख्य रूप से जनपद के जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, औवधेश यादव, राजेश यादव,अखिलेश यादव, अशोक पाल, संभू सोनकर, धर्मेंद्र यादव बिहारी, अनिल यादव, शाहनवाज़ अखिलेश भारती, रत्नेश भारती, मुश्ताक अली, पंकज यादव, अंबर हुसैन रामनगीना कवि, परशुराम यादव,नीरज यादव आदि बहुत से नेता गण उपस्थिति थे।

